फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता टम्टा का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिसरियाखाल क्षेत्र के सौडू गांव के पूर्व प्रधान भक्ति लाल टम्टा (82) का निधन हो गया है। टम्टा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। टम्टा अपने जीवन में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत रहे। लक्षमोली-हिसरियाखाल मोटर मार्ग, लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना के आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके निधन पर प्रधान सौडू जमुना देवी, प्रधान बरसोली रामस्वरूप उनियाल, प्रधान नौली जगदीश बंगवाल, प्रधान गौंली मनोज कुमार, पूर्व प्रधान अनंत राम सेमवाल, पूर्व प्रधान मधुसूदन बंगवाल, नत्थीलाल बंगवाल, महेंद्र बंगवाल, नरेंद्र बंगवाल, जगजीवन राम टम्टा, जगजीतराम टम्टा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें