फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता के लिए कर्मियों को सौंपी विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। टोल फ्री नंबर 1950 पर काल कर आप अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते है। या फिर मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं, इसकी भी जानकारी ले सकते है। विकासखंड कीर्तिनगर में खंड विकास अधिकारी ने सभी कर्मियों को मतदाता जागरूकता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। कहा गया कि गांव-गांव में जाकर लोगों को टोलफ्री नंबर 1950 की जानकारी दें।
विज्ञापन

बुधवार को विकासखंड सभागार में हुई कर्मियों की बैठक में खंड विकास अधिकारी कुंवर सिंह रावत ने कहा कि सभी कर्मी अपने क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें। इस कार्य में स्वयं सहायता समूहों, मनरेगा श्रमिकों युवक मंगल व महिला मंगल दलों का सहयोग ले। कहा कि निर्वाचन आयोग से जारी टोलफ्री नंबर 1950 पर कॉल कर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नही जानकारी जुटाएं। अगर मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाया है तो जारी टोल फ्री नंबर के माध्यम से दर्ज करवाएं। साथ ही ग्रामीणों को भी इस नंबर के बारे में जानकारी दे। बैठक में पहुंची उप जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल सिंह असवाल को मतदाता जागरूकता के लिए युवक मंगल व महिला मंगल दलों की मैराथन दौड़ आयोजित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारी को 18 मार्च को जीआईसी मंजाकोट में गोष्ठी के आयोजन के लिए भी कहा। बैठक में भवनचंद्र थपलियाल, सत्येंद्र भट्ट, दिनेश असवाल, विरेंद्र असवाल, भानु थपलियाल, मुकेश जोशी, जित सिंह रावत, शैलेंद्र पुंडीर, विरेंद्र चौहान, ऋषिपाल राणा, अनिल आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें