फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैलचौरी गांव में आधा दर्जन गांवों को सड़क का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कोट के आधा दर्जन से अधिक गांव सड़क यातायात की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विधायक के माध्यम से लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हो पाई। नतीजन ग्रामीणों को लगभग 4 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ रही है।
विज्ञापन

देलचौरी क्षेत्र का अंबेडकर गांव स्वाडूधार, सेमू, स्वाडु, अरोटा, लोनेटा, स्वूचगांव, पाटली, रूंथाली व मरगुण समेत गांव आज भी सड़क सुविधा से दूर है। ग्रामीणों को रोड हेड तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद बमराड़ा का कहना है कि उक्त गांवों में एक हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। वह सालों से सड़क सुविधा की मांग कर हैं। वर्ष 2012 से चली आ रही मांग पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2016 में तत्कालीन विधायक सुंदर लाल मंद्रवाल ने लोनिवि को सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण वीरेंद्र सिंह राणा, नंद किशोर, गजे सिंह नेगी व चंद्रप्रकाश भट्ट ने रोष जताया कि मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में शासन व सरकार से गुहार लगाई गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट रहता है, इसके निराकरण के लिए सरकार ने सड़कों के किनारे हैंडपंप लगाए हैं। यदि उक्त क्षेत्र में भी सड़क बन जाती, तो वहां भी हैंडपंप लग जाते। इससे पेयजल किल्लत से कुछ निजात मिलती।

---देखा जाएगा कि पूर्व में कोई प्रस्ताव गया है कि नहीं। यदि नहीं बना होगा, तो ग्रामीणों की जरुरत को देखते हुए प्रस्ताव बनाया जाएगा। दिवाकर धस्माना, सहायक अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें