फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर अधिकारी, कर्मचारी को दी पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। टिहरी जन क्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर पौड़ी जिले में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर प्रत्येक अधिकारियों एवं कर्मचारी को इसके संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने पौधरोपण करते हुए कहा कि अगले वर्ष इसी दिन जिस अधिकारी व कर्मचारी का पौधा बेहतर होगा, उसे वृक्ष मित्र पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। राइका कालौं में प्रधानाचार्य परितोष कुमार ने पौधरोपण किया। स्कूल परिसर में दो सौ पौधे लगाए गए। राइंका कोट में विज्ञान संगोष्ठी के बाद पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी शंकर सिंह यादव, प्रधानाचार्य अमित काला, निकिता खुशबू, प्राची, मानसिंह कोहली, अजय रावत, संतोष कुमार, वीरेंद्र जदली आदि मौजूद रहे। जीआईसी ग्वालखुडा में अभिभावक संघ अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल, प्रधानाचार्य डीएन बहुगुणा, संजीव रावत, राजकुमार, संगीता, अनीता, मीनाक्षी, रीना, नूतन, माहेश्वरी व दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें