फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान की सफलता को जनता का योगदान जरूरी:शैलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए जनता का योगदान जरूरी है। यह बात शनिवार सुबह कंडोलिया मैदान एवं आस-पास के क्षेत्रों में चलाए गए सफाई अभियान के दौरान गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगोली ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता अभियान को मंडल मुख्यालय से शुरू कर मंडल के अन्य जनपद एवं राज्य स्तर पर ले जाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि कूड़े का सही तरह से निस्तारण होना जरूरी है। कमिश्नर ने समाज सेवियों से कहा कि अगले सफाई अभियान के लिए सामाजिक संगठन एवं आम जनमानस की ओर से पहल की जाए। सफाई अभियान के दौरान मंडल आयुक्त ने मुख्य अभियंता लोनिवि से कहा कि मैदान परिसर में जिन स्थानों पर सफाई के दौरान कूड़ा अधिक पाया गया है, वहां छोटे-छोटे डस्टबिन लगाए जाएं। इससे पहले सफाई अभियान में पहुंचे लोगों को दो टीमों में विभाजित किया गया। एक टीम ने अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा और दूसरी ने मंडल आयुक्त के नेतृत्व में कंडोलिया मैदान एवं मंदिर परिसर में सफाई की। अभियान में परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीएस जगपांगी, एआरटीओ द्वारिका प्रसाद, मुख्य कृषि अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह राणा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. सुभाष चंद्र व अधिशासी अधिकारी विनोद लाल शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें