पौड़ी (ब्यूरो)। अगरोड़ा बाजार के युवाओं ने पहली बार कफोलस्यूं महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। युवा उत्थान समिति कफोलस्यूं का यह महोत्सव आज (बुधवार) 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होगा। महोत्सव के पहले दिन मार्चपास्ट, झांकियों के साथ ही लोक गायक अनिल बिष्ट की गीत संध्या आयोजित की जाएगी। 25 जनवरी को लोक गायिका मीना राणा की गीत संध्या के साथ ही महिला मंगल दल व स्थानीय युवा कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। गणतंत्र दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।