पौड़ी (ब्यूरो)। जिला उद्योग केंद्र की मदद से आस्था सेवा केंद्र जिले के पौड़ी, सतपुली व कोटद्वार में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रहा है। योजना का मकसद बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 दिन तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम किरन नैथानी, वीपी बलोदी, दिनेश शाह, दीपक खनसूूली, सुनीता, विनीता भट्ट आदि संचालित कर रहे हैं।