पौड़ी। नागरिक कल्याण मंच ने सोमवार को खिर्सू में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। मंच ने जिला अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती व अन्य सुविधाओं की बहाली की मांग की।
नागरिक कल्याण मंच इन मांगों को लेकर जिला अस्पताल में पिछले कई दिन से धरना दे रहा है। सोमवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिए ज्ञापन में मंच ने जिला अस्पताल में दो फिजिशियन व दो सर्जन की तैनाती करने, लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों को जल्द तैनात करने, जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों को दूसरी जगह अटैच न करने, लंबे समय से खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन के साथ ही अन्य मशीनों को जल्द ठीक करने, जन-औषधि केंद्र में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने, अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों के आवासों की मरम्मत कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने में भगवान सिंह टम्टा, संगीता रावत, केदार सिंह गुर्साइं, रघुवीर सिंह रावत, धर्मवीर रावत, गिरीश बड़थ्वाल, चंद्रमोहन मुंडेपी आदि के शामिल रहे।