पौड़ी। बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पौड़ी पहुंचने पर अमित भारद्वाज का भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया। रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी नगरपालिका, लोकसभा चुनावों के लिए अभी से एकजुट होने की अपील की।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, राजकुमार पोरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु खुगशाल, नगर अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष विमल वर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोशन रावत, विक्रांत रावत, सुनील रावत, आशीष जदली, प्रशांत काला, दिनेश बिष्ट, पंकज पंचभैया, सुरेंद्र जुगराण, दिगंबर सिंह, गंभीर सिंह, सुरेश भट्ट, सुबोध नौटियाल, प्रह्लाद रावत, नागी देवी, सुषमा भंडारी, कुसुम चमोली व संदीप आदि मौजूद रहे।