फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी मांगे सार्वजनिक मंच से माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी पर एक टीवी कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समाज के खिलाफ जातिगत व अभद्र शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पौड़ी में जुलूस निकालकर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बद्रीनाथ धर्मशाला से कलक्ट्रेट तक जुलूस प्रदर्शन किया। इस दौरान वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समाज के खिलाफ जातिगत व अभद्र शब्दों का प्रयोग किया है। इसकी घोर निंदा की जाती है। इसके लिए उन्हें वाल्मीकि समाज से सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान दलबीर सिंह, महेंद्र असवाल, राजू, सुरेश, बाबूराम, दिनेश, बृजेश, मुकेश, सोनू, रवि, सौरभ, राहुल व अंकित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें