फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में खुलेगा पलायन आयोग का मुख्यालय: सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पलायन आयोग का मुख्यालय पौड़ी में खुलेगा। बेरोजगारी और पलायन रोकने के लिए राज्य की सभी 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। शुरूआती दौर में 50 न्याय पंचायतों से यह कार्य शुरू किया जाएगा। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पौड़ी में कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को यहां रामलीला मैदान में आम जनता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिले की 14 करोड़ 45 लाख 33 हजार की लागत की नौ विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि एनआईटी सुमाड़ी में ही बनेगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, विधायक मुकेश कोली, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, डीएम सुशील कुमार, एसएसपी जेआर जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, नीरज पांथरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें