पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में बीआर मॉडर्न स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्र भाष्कर रावत ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अन्य छात्रों में अदिति ने 95, अनुष्का व वैभव ने 94, अरविंद रावत ने 92, अंकिता नेगी ने 91, अदित थपलियाल व काजोल ने 90 फीसदी अंक हासिल किए। स्कूल के प्रधानाचार्य डीपी ममगांई ने बताया कि स्कूल में विज्ञान वर्ग में सभी 69 बच्चे उत्तीर्ण हुए। भाष्कर ने कंप्यूटर तो अंकिता नेगी ने हिंदी विषय में 100-100 अंक प्राप्त किए। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग के विजय भट्ट ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। शिवम ने 89 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा और अनन्या ने 86 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में तीसरा स्थान पाया। प्रभारी प्रधानाचार्य आभा बहुगुणा और शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई। केंद्रीय विद्यालय में सचिन डोभाल में 93.67 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान पाया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। ब्यूरो