फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठ को प्रदेश के बाद देश में मिलेगी नई पहचान: खंडूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने विधानसभा चौबट्टाखाल व श्रीनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने चौबट्टाखाल सीट के बीरोंखाल से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। खंडूड़ी ने इसके बाद मैठाणाधार, स्यूंसी, बैजरों होते हुए श्रीनगर विधान सभा में प्रवेश किया। यहां उन्होंने गड़सारी, गंगांव, मजगांव सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने थलीसैंण, चाकीसैंण, त्रिपालीसैंण व पाबौ में जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर मनीष खंडूड़ी ने कहा कि राठ क्षेत्र की प्रदेश में अपनी अलग पहचान है। जीत के बाद राठ क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलों की सरकार है। भाजपा ने 2014 में किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि राठ क्षेत्र को अभी तो प्रदेश में ओबीसी क्षेत्र घोषित किया गया है। राठ की जनता का आशीर्वाद रहा तो कांग्रेस प्रत्याशी खंडूड़ी राठ क्षेत्र को केंद्र सरकार में भी ओबीसी का दर्जा दिलाएंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कांग्रेस कमेटी राजपाल बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कामेश्वर राणा, पीसीसी सदस्य राजेश चमोली, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष बीरोंखाल ख्याल सिंह, थलीसैंण अमर सिंह, पाबौ मनवर सिंह व चाकीसैंण मंगल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें