पौड़ी। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह कोटद्वार व गोपेश्वर में जनसभा करेंगे। पार्टी गृहमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियों में जुट गई है। वहीं पार्टी प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। भाजपा के गढ़वाल लोकसभा सह-मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश जुगराण ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक अप्रैल को सुबह 11 बजे कोटद्वार और दोपहर दो बजे गोपेश्वर में पार्टी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। जुगराण ने बताया कि तीरथ सिंह रावत 30 मार्च को विधान सभा कोटद्वार के कुंभीचौड़, कौड़िया, देवीरोड, दुर्गापुरी, सिगड्डी व किशनपुरी में जसभाएं करेंगे। वह कोटद्वार बाजार, कलालघाटी, मवाकोट में जनसंपर्क अभियान चलाकर रात्रि विश्राम के लिए लैंसडौन जाएंगे। उन्होंने बताया कि 31 मार्च को रावत लैंसडौन, चुंडई, ढाबखाल, कोटलीसैंण, हल्दूखाल, नैनीडांडा, धुमाकोट व सल्ड महादेव में जनसंपर्क के साथ ही रिखणीखाल में जनसभा को संबोधित करेंगे।