फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि रुड़की व सहारनपुर में सरकार की सह पर जहरीली शराब का कारोबार फलफूल रहा है। इसकी चपेट में आने से 100 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र के लचर होने का इससे बड़ा प्रमाण और कोई नहीं हो सकता है। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, नगर अध्यक्ष महिला रेखा भंडारी, जिलाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ शिवचरण भंडारी, अनूप कंडारी, पदमेंद्र बिष्ट, युद्धवीर रावत, एसपी रतूड़ी, संजय नेगी, आशीष नेगी, वीरेंद्र रावत, भरत सिंह, नीरज, मानवेंद्र, अंकित, एसबी चमोली व अनिरुद्ध आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें