पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में मां सरस्वती की आराधना कर वसंत पंचमी को धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर विकास मार्ग में इस पर्व पर हवन का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने आहुतियां दीं। सभी ने प्रदेश के खुशहाली की मन्नत मांगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिखा बिष्ट व रेनू प्रखर भारत ने कहा कि यह पर्व वसंत के आगमन का द्योतक है। यह जीवन में खुशहाली लेकर आता है। विद्यालय की नर्सरी कक्षाओं में वसंत पंचमी पर 18 बच्चों ने प्रवेश लिया। प्रधानाचार्य राकेश नौडियाल ने नवप्रवेशित बच्चों को कॉपी व पेंसिल उपहार स्वरूप प्रदान किए। वहीं कंडोलिया मंदिर परिसर धारा रोड पर भंडारे में लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार पोरी, योगंबर, जसपाल, सुखपाल, ज्योति, रुबी रावत, नीलम, सोनिया, राम सिंह, शरद व बृजपाल आदि मौजूद थे।