फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने वॉल पेंटिंग के जरिये स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पर्यटन पर्व एवं स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़े के तहत कंडोलिया पार्क में वाल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यटन एवं स्वच्छता से संबंधित कई शानदार पेंटिंग बनाई। स्वजल विभाग में तकनीकी सलाहकार विजय गैरोला ने कहा कि वाल पेंटिंग के परिणाम 27 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वजल विभाग की ओर से कंडोलिया में आयोजित वाल पेंटिंग प्रतियोगिता में हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के एमए प्रथम सेमेस्टर के छात्र नरेंद्र प्रसाद शैली ने गंगा की स्वच्छता पर पेंटिंग बनाई। उन्होंने अपनी पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया कि एक बच्चा नदी को उठा रहा है। नदी ऊपर से स्वच्छ दिखाई दे रही है। उसे उठाने पर उसके नीचे गंदगी एकत्र है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के संदीप, अवधेश, रोहित, नेहा, सोनाली, हरेंद्र, अंकित, नीरज, पूजा व स्वाति आदि ने भी कई शानदार पेंटिंग बनाईं। प्रतियोगिता के निर्णायकों में जीजीआईसी पैडुल की शिक्षिका वंदना काला, जीआईसी कालेश्वर की गीता कुंवर, जीआईसी निसणी के शिक्षक देवराज सिंह, जीआईसी एकेश्वर के आशीष नेगी, जूनियर हाईस्कूल गिठाली के प्रदीप रावत व सीएमओ कार्यालय के त्रिलोक नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें