पौड़ी। जिले में बारिश के बाद मलबा आने से 22 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने संबंधित अधिकारियों को बंद मार्गों को जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को स्वीत-गहड़, सौड़-गजेली मोटर मार्ग, प्रांतीय खंड के लैंसडौन क्षेत्र के तहत रैतपुर-कुणजोली, संधार-लवाड़-खड़कोली, बांघाट-शीला, मस्तखाल- पुलासू-उतिण्डा आदि मोटर बंद हो गए हैं। इसके अलावा मोलन-भिताई, पटोटी-कालौं, घोड़ीखाल-डुंगरी, कोटद्वार के तहत धारकोट-कलवाड़ी, देवीखेत-उबोली, रिंगालपानी आदि मार्ग भी अवरुद्ध हैं।