फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कहें तभी राजस्व क्षेत्रों में पुलिस करेगी काम: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक बनने के बाद पहली बार पौड़ी पहुंचे डीआईजी अजय रौतेला ने कहा कि पहाड़ में पटवारियों ने पुलिस काम छोड़ दिया है। ऐसे में डीएम कहें तो राजस्व क्षेत्रों में पुलिस अपराध की विवेचना कर सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस राजस्व क्षेत्रों में भी ओवर लोडिंग वाहनों की जांच करेगी।
विज्ञापन

डीआईजी अजय रौतेला ने अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहा कि सड़क हादसों पर अक्सर कह दिया जाता है कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है। जांच में यह देखा जाना चाहिए कि सड़क के खराब होने या फिर तकनीकी दिक्कत के चलते हादसा तो नहीं हुआ। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरलोडिंग के चलते भी हादसे हो रहे हैं। इसके लिए पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न भागों से कांवडिये गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं। इन मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी ने इससे पहले पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पोक्सो के लंबित मामलों की दो महीने के भीतर विवेचना पूरी करने, बाहरी लोगों का सत्यापन, वकील हत्याकांड, वाहनों की चोरी के प्रकरणों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने कहा कि जिले में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें