फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत कालेज को लेकर आंदोलन की तैयारी में यूकेडी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने आंदोलन की चेतावनी दी है। यूकेडी के जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल ने कहा कि कालेज में ऐसे लोगों को पद सौंपे जा रहे हैं, जो उस पद के योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन

यूकेड़ी के जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल की अध्यक्षता में यहां एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता हुई। इसमें यूकेडी जिलाध्यक्ष पोखरियाल ने कहा कि पूर्व रजिस्ट्रार संदीप कुमार को टीक्यूप का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि संदीप पहले ही जांच के दायरे में हैं। एडीएम स्तर पर उनके प्रमाण पत्रों की जांच अब तक लंबित है। कहा कि पूर्व में यूकेडी के आमरण अनशन के बाद संदीप को रजिस्ट्रार के पद से हटा दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने निवर्तमान रजिस्ट्रार डा. संजीव नैथानी को पद से हटाने पर भी नाराजगी जताई। यूकेडी के जिला प्रवक्ता भाष्कर बहुगुणा ने कहा कि इस मामले में यूकेडी चुप नहीं रहेगी। अब आरपार की लड़ाई होगी और 12 मार्च को रैली के साथ ही आंदोलन की आगामी रणनीति भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें