फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 जरूरतमंदों को बांटे जाएंगे कृत्रिम अंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से पौड़ी में चयन परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 104 जरूरतमंदों का चयन कृत्रिम अंगों के लिए किया गया, जिसमें 19 दिव्यांग और 85 बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित शिविर में निगम के डा. अमित शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने बुजुर्गों व दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण किए जाने के लिए चयन परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। बुजुर्ग और दिव्यांगों को बैसाखी, व्हील चेयर, कान की मशीन, फोल्डिंग छड़ी, दांत के सैट, चश्मे आदि कृत्रिम अंग दिए जाने हैं। इसके लिए जिले के सभी ब्लॉकों व सार्वजनिक स्थानों में परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में परीक्षण के बाद चयनित लोगों को यह कृत्रिम अंग बांटे जाएंगे। सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ने बताया कि बुधवार को हुए शिविर में 19 दिव्यांग और 85 बुजुर्गों का चयन कृत्रिम अंगों के वितरण के लिए किया गया है। उन्हें जल्द ही कृत्रिम अंग बांटे जाएंगे। इस दौरान डा. अमन कुमार, मुकेश कुमार व एपी मिश्रा ने लोगों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें