फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलगड्डी ने जीता फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ (ब्यूरो)। खुड्डेश्वर मैदान में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में कलगड्डी ने सिमखेत को 75 रन से हराकर जीत हासिल की। विजेता कलगड्डी टीम को 11,000 रुपये व उप विजेता सिमखेत को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पाबौ शीतकालीन क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मैच कलगड्डी व सिमखेत के बीच खेला गया। कलगड्डी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 121 रन का लक्ष्य रखा। सिमखेत की टीम मात्र 45 रन ही बना पाई। मैच में बेहतर प्रदर्शन पर मनदीप को मैन ऑफ द मैच व अशोक को बेस्ट बॉलर का खिताब दिया गया। ताजवर सिंह व अखिलेश पोखरियाल मैच के अंपायर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें