पौड़ी। श्री शतचंडी जन कल्याण समिति की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में वर्ष 2017 का देवभूमि प्रतिभा सम्मान डॉ. प्रतिभा नैथानी को दिया गया। यह सम्मान डा. नैथानी को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने दिया। डॉ. नैथानी तेजाब पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास और उपचार के लिए कार्य कर रही हैं। इसके अलावा, समिति की ओर से संचालित केएमएम नेत्र प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिभाशाली पूर्व छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
शनिवार देर शाम स्थानीय संस्कृति भवन में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शतचंडी जन कल्याण समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डा. प्रतिभा नैथानी ने कहा कि समाज सेवा उनकी साधना है और वे निरंतर इस पथ आगे बढ़ती रहेंगी। समारोह में समिति द्वारा संचालित केएमएम नेत्र प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें हीना रावत, निधि घिल्डियाल, प्रफुल्ल ममर्गाइं, राहुल पोखरियाल, अंजना मेहरा, रश्मि, विपिन बिष्ट, प्रियंका धूलिया शामिल रहे। समारोह में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, सीएमओ आरएस राणा, फिल्म अभिनेता बलदेव आदि मौजू रहे। समारोह की अध्यक्षता पौड़ी विधायक मुकेश कोली ने की। संचालन गणेश खुगशाल गणी और नृपेश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।