फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अलकनंदा में बहा 14 वर्षीय किशोर, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। किलकिलेश्वर महादेव मंदिर के पास अलकनंदा नदी में एक 14 वर्षीय किशोर बह गया है। पुलिस, जल पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम किशोर की तलाश में जुटी है। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

विनोद पाल सिंह बिष्ट का 14 वर्षीय बेटा केशव सिंह ट्यूशन से आते हुए बीते बृहस्पतिवार शाम अलकनंदा नदी में नहाने चला गया। जहां नहाते समय केशव सहित तीन किशोर अचानक डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख श्रमिक अरविंद मल उन्हें बचाने नदी में कूदा। अरविंद ने दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन केशव अलकनंदा के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना तब मिली जब देररात तक केशव घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने केशव के साथियों को पूछा, तो डरे साथियाें ने बहुत देर में पूरी जानकारी दी। इसके बाद रात को परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस, जल पुलिस व एसडीआरएफ ने शुक्रवार तड़के किशोर की तलाश में अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें