श्रीनगर गुरूद्यारा मे दिल्ली से आये सिक्ख तीर्थयात्री निशाण साहिब की पूजा अर्चना करते
- फोटो : SHRINAGAR
हेमकुंड साहिब के दर्शन करने दिल्ली से यहां पहुंचा जत्था धाम की ओर रवाना हो गया है। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने यहां गुरुद्वारा में निसाण साहिब की सेवा की। चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार एक जून को खुलने थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से हेमकुंड साहिब के कपाट नहीं खुल पाए।
अब कपाट खोलने की तिथि 4 सितंबर तक की गई है। इसे देखते हुए यात्रियों का आना शुरू हो गया है। शनिवार शाम को दिल्ली से 14 यात्रियों का जत्था श्रीनगर पहुंचा। जो रविवार सुबह हेमकुंड की ओर रवाना हो गया।
इससे पूर्व यात्रियों ने गुरुद्वारा में स्थित निसाण साहिब की पूजा-अर्चना की। दल में हरमीत, कंवलजीत, हरविंदर, मनमीत व धमेंद्र आदि शामिल हैं। गुरुद्वारा के प्रबंधक हरविंदर सिंह लक्की ने बताया कि आज (सोमवार) लगभग 35 यात्री आएंगे। बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर तक खुले रहेंगे।