खनसर घाटी के ग्राम पंचायत सेरा तेवाखर्क गांव में सड़क न होने पर ग्रामीणों ने बीमार महिला को डंडी के सहारे चार किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया, इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
सेरा तेवाखर्क गांव की धर्मा देवी (70) पत्नी त्रिलोक सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को डंडी पर बैठाकर चार किमी पैदल चलकर मालकोट सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे रानीखेत में अस्पताल ले गए। इलाज के बाद ग्रामीण फिर महिला को डंडी के सहारे घर लाए। ग्रामप्रधान हेमा बिष्ट ने कहा कि सेरा तेवाखर्क गांव के लिए मालकोट से मोटर मार्ग की स्वीकृति 2012 में मिली थी लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन पाई है। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि कोराना महामारी के कारण सड़क के बजट का मामला मामला शासन स्तर पर लंबित है।