पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी रही। बारिश के चलते यहां जनजीवन प्रभावित रहा। बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के दैनिक कार्य भी बारिश से प्रभावित रहे।