फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबदरखाल व खोलाचौंरी संकुल का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कोट की ब्लाक स्तरीय ‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कविता पाठ, फैंसी ड्रेस, वाद-विवाद व लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विकासखंड कोट के बीआरसी में ‘सपनों की उड़ान’ प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नौनिहालों के सपनों को उड़ान देने के लिए यह सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग सपनों के चित्र में संकुल सबधरखाल प्रथम, निबंध में खोलाचौंरी, कविता पाठ में सबधरखाल, फैंसी ड्रेस में खोलाचौंरी, वाद-विवाद में खोलाचौंरी, लोकनृत्य में सबधरखाल, स्टाल संयोजक में खोलाचौंरी संकुल अव्वल रहा। प्राथमिक स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में संकुल मसाणगांव, कविता पाठ में सबधरखाल, सपनों के चित्र में खोलाचौंरी, वाद-विवाद में बालमणा ने बाजी मारी। इस अवसर पर एडी बेसिक एसपी खाली, उपशिक्षाधिकारी मौ. सावेद आलम, कैलाश पंवार, रवींद्र बिष्ट, बीरबल गुसाईं, गीता बिष्ट, अंजलि रावत, कुसुम, राजेंद्र, भूपेंद्र रावत, संजय प्रकाश, मंजू, बैजंती, रमेश, अजय भट्ट, सुदर्शन पुंडीर, सुशीला नौटियाल व रामशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें