पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने धुमाकोट तहसील में दो अगस्त को हुए सड़क हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा कि दो अगस्त को बस और बाइक की भिड़ंत हो गई थी। रामनगर-हल्दूखाल मोटर मार्ग पर कोचियार बैंड के पास हुए इस हादसे में बाइक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डीएम ने कहा कि उप जिलाधिकारी धुमाकोट अनिल कुमार को जांच अधिकारी नामित करते हुए सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।