फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरेड़ा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। अधिकारियों और कर्मचारियों को बगैर अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के आदेश के बावजूद 13 जुलाई को विकास भवन स्थित उरेडा का पूरा स्टाफ गायब रहने के मामले में डीएम के निर्देश के बाद मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी अजय कुमार गुप्ता का जवाब-तलब किया है। सीडीओ ने कहा कि प्रकरण में जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धुमाकोट बस हादसे के बाद गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगौली और पौड़ी के जिलाधिकारी सुशील कुमार की ओर से अधिकारियों, कर्मचारियों को बगैर अनुमति जिला न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम की ओर से तो यहां तक कहा गया है कि अधिकारी अवकाश वाले दिन भी बगैर अनुमति जनपद से बाहर न जाएं। इसके बावजूद इसी महीने 13 जुलाई को विकास भवन स्थित उरेडा (उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) के दफ्तर में एक महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर पूरा स्टाफ गायब था। शनिवार 14 जुलाई को इस खबर के अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने सीडीओ दीप्ति सिंह को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ दीप्ति सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। मामले में वरिष्ठ परियोजना अधिकारी का जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें