फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी को जल्द मिलेंगे प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान घुडदौड़ी को जल्द ही प्रोफेसर मिलेंगे। बतौर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन मुख्यमंत्री ने संस्थान को दो महीने में सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। वर्षों से इनकी नियुक्तियों का मामला अधर में था।
विज्ञापन

वर्ष 1989 में स्थापित संस्थान में 1650 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कुलसचिव डा.मनोज कुमार पाण्डा के मुताबिक यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का संस्थान है। संस्थान से निकले छात्र देश-विदेश में कई बड़े पदों पर काबिज हैं। यह संस्थान लंबे समय से फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है। इस समय प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसरों के 75 पद रिक्त हैं। वर्ष 2011 और 2013 में नियुक्तियां निकाली गई, लेकिन फैकल्टी पूरी नहीं हो सकी।
कुलसचिव के मुताबिक अब संस्थान में वर्षों से रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों एवं अन्य पदों को जल्द भरा जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जो संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन हैं। उन्होंने दो महीने में समस्त रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। स्थान की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि रिक्त पदों को जल्द भरा जा सके।
विज्ञापन


शराब की रूम डिलीवरी की शिकायत
आरोप है कि इस प्रतिष्ठित संस्थान में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा छात्र-छात्राओं को शराब की रूम डिलीवरी की जा रही है। संस्थान निदेशक डा.महीपाल सिंह चौहान ने इस मामले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कालेज कैंपस और छात्रावासों में शराब, सिगरेट, तंबाकू, एवं अन्य नशीले द्रव्य और मादक पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। इससे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें