पौड़ी (ब्यूरो)। देहलचौरी स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की तैनाती कर दी गई है। इस पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। कहा कि अब यहां के लोगों को समय से उपचार मिल सकेगा।
स्टॉप टीयर्स की अगुवाई में ग्रामीणों ने सीएमओ से मुलाकात की और उनका आभार जताया। कहा कि लंबे समय से देहलचौरी में चिकित्सक न होने से लोग परेशान थे। स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें वाहन बुक कर श्रीनगर व श्रीकोट अस्पताल तक पहुंचना पड़ता था। स्टॉप टीयर्स संस्था के संस्थापक प्रमोद बमराड़ा ने बताया कि इस क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों में स्वास्थ्य की प्रति जागरूकता अभी भी नहीं है। महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य अधिक प्रभावित है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में डा. जितेंद्र भारती की तैनाती हुई है। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।