पौड़ी। खेलो इंडिया के तहत कंडोलिया मैदान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खेले गए पहले मुकाबले में गढ़वाल इलेवन और दूसरे मुकाबले में फुटबाल क्लब मरोड़ा ने अपने-अपने मैच जीते।
गढ़वाल इलेवन ने एकतरफा मुकाबले में पैडुलस्यूं इलेवन को 1-0 से हराया। गढ़वाल इलेवन की ओर से कैलाश ने तीन, लब्बी व अंशी ने दो-दो, दीपक और अमन ने 1-1 गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में फुटबाल क्लब मरोड़ा ने पुलिस लाइन पौड़ी को 2-1 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैचों में सुरेंद्र नेगी, योगेंद्र पटवाल, राजेंद्र रावत व सुरेंद्र सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक गणेश नेगी, विनोद नेगी, शैलेश जोशी, संजय रावत व हेमंत आदि मौजूद रहे।