पौड़ी। विहिप और बजंरग दल छह दिसंबर तक रैैली निकालेगा। शनिवार को विहिप की अगुवाई में पौड़ी में रैली निकाली गई। जय श्रीराम के नारों के साथ विहिप कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन, धारा रोड, कलक्ट्रेट, रामलीला मैदान और एजेंसी चौक तक रैली निकाली। डीएवी इंटर कॉलेज में रैली सभा में तब्दील हुई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि अब कृष्ण जन्म स्थली को मुक्त करना है। रैली में विहिप जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल, परमानंद चतुर्वेदी, मातंग मलासी, सुमनलता ध्यानी, गौरव रावत आदि मौजूद रहे।