फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद मार्च में जाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन (सीटू से संबद्ध) जिला इकाई ने 11 नवंबर को संसद मार्च में शामिल होने का निर्णय लिया है। शनिवार को संगठन की बैठक में तय हुआ कि प्रत्येक ब्लाक से पांच-पांच कार्यकत्री मार्च में शामिल होंगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष विजया नवानी की अध्यक्षता में जिला पंचायत परिसर में बैठक हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने न्यूनतम वेतनमान 18,000 रुपये किए जाने की मांग को लेकर लंबे समय सेे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंदोलनरत हैं, लेकिन मानदेय नहीं बढ़ा। इसके उलट जून से अब तक उन्हें मानदेय तक नहीं मिल रहा है। बैठक में बताया गया कि सीटू 11 नवंबर को दिल्ली संसद मार्च करेगा। मार्च में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी भाग लेंगी। जिले के प्रत्येक ब्लाक से पांच-पांच कार्यकत्रियां रैली के लिए 10 नवंबर को रवाना होंगी। बैठक में शिखा कोहली, लाजवंती देवी, नीमा रावत व सुशीला रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें