पौड़ी। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अब भी उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगी। बाद में आशाओं ने सीएमओ के माध्यम से प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को ज्ञापन भी भेजा।
आशा कार्यकत्री संगठन की जिला इकाई ने छह दिन से चल रहे कार्य बहिष्कार और धरने को मंगलवार को भी जारी रखा। कलेक्ट्रेट के सामने धरना देने के बाद आशाओं ने शहर में रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट से धारा रोड, बस स्टेशन, माल रोड, एजेंसी चौक होते हुए सीएमओ आफिस पहुंची। आशाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति रही। पुलिस को यातायात सुचारु करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। स्वास्थ्य सचिव को भेजे ज्ञापन में संगठन ने आशाओं का मानदेय 18 हजार रुपये करने, पूर्व सरकार की घोषणा के अनुरूप पांच हजार रुपये प्रतिवर्ष बोनस व प्रोत्साहन राशि देने आदि मांग की है। रैली में आशा कार्यकत्री संगठन ब्लाक कोट की अध्यक्ष धनवंती जुयाल, मालती, सुमित्रा, पदमा, आरती, इंदू, गीता, सविता, पूजा, कल्पेश्वरी, शोभा, बीना, रश्मि, नीलम, विजयलक्ष्मी, लाजवंती आदि मौजूद रहीं।क्चशस्र4द्यड्डह्यद्गह्म्क्चशस्र4द्यड्डह्यद्गह्म्