पौड़ी (ब्यूरो)। ब्लाक कल्जीखाल के पंचाली संकुल में हुई विभिन्न स्पर्धाओं में प्राथमिक विद्यालय धारी ने बाजी मारी। संकुल स्तरीय वाद विवाद में प्राथमिक विद्यालय धारी की अंजलि प्रथम स्थान पर रही, जबकि नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और विकास प्रदर्शनी तीनों स्पर्धाओं में प्राथमिक विद्यालय धारी की टीमों ने बाजी मारी। सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय डांगी की टीम पहले स्थान पर रही। यह प्रतियोगिताएं पंचाली के संकुल समन्वयक प्रेम प्रकाश कुकरेती के दिशा निर्देशन में आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश कुकरेती, शैलेंद्र नयाल, गिरिराज, शैलेंद्र डोभाल, वेद प्रकाश, भूपेंद्र सिंह, अनीता थपलियाल, कीर्ति सिंह, अंजलि पुरी, प्रीता कुंवर आदि मौजूद रहे।