फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कल्याण ऋण योजना का मुख्यमंत्री ने किया पीठसैण से शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शीघ्र करेंगे एक बड़ा खुलासा : सीएम
विज्ञापन

कहा-सीमा क्षेत्र की सुरक्षा महत्वपूर्ण पर पूर्व की सरकार ने नहीं दिया महत्व
सीएम ने पीठसैण में किया किसान कल्याण ऋण योजना का शुभारंभ
बूंगीधार-दिल्ली के लिए रोडवेज की बस सेवा क ो सीएम ने दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द वह एक बड़ा खुलासा करेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह खुलासा क्या होगा। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने इसे कम महत्व दिया। सीएम यहां राजकीय महाविद्यालय में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया। इस योजना में किसानों को दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलेगा। पीठसैण में मुख्यमंत्री ने चार करोड़ 70 लाख 92 हजार की मैखुली-देवराड़ी-कफलेख-कठूरखाल मोटर मार्ग विस्तारीकरण का शिलान्यास और 74 लाख 99 हजार के सैनिक विश्राम का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बूंगीधार से दिल्ली के लिए परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में सरकार कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि पौड़ी में पलायन नियंत्रण आयोग जल्द कार्य शुरू कर देगा। अखरोट की खेती पहाड़ के लिए लाभदायक है और सरकार पूरे प्रदेश में अखरोट के पौधों का रोपण करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें