सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल में अंतर विद्यालयी विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 13 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी श्रीनगर और विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने किया।
मुख्य अतिथि एसडीएम अजयवीर सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के मॉडलों का अवलोकन किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने कहा कि कोरोना काल में इस तरह के आयोजनों पर ब्रेक लग गया था। अब पुन: विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रमों ने रफ्तार पड़नी शुरू कर दी है।
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विद्युत चुंबकीय प्रेरणा, ऊर्जा संरक्षण व खाद्य श्रृंखला सहित विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रदर्शित करते हुए उनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जोस वर्गिश, प्रधानाचार्य सिस्टर शोभिता, कार्यक्रम समन्वयक ज्योति जुगरान, निलेश थपलियाल, बुद्धि प्रकाश बडोनी, भावना नेगी, अर्जित काला, मोनिका मैठाणी, रेनू रौतेला, कुंवर सिंह पुंडीर, कुमुद काला व विकास घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।