फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विकास खंड के 13 छात्र-छात्राओं को श्री चंद्रवदनी सरस्वती सम्मान से नवाजा गया है। इसके तहत उन्हें 11-11 हजार की धनराशि का चेक दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को श्री चंद्रवदनी मंदिर प्रबंध समिति की ओर से मंदिर परिसर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली साक्षी मिश्रा (सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज देवप्रयाग), रितेश सिंह (जीआईसी चमराड़ा देवी भरपूर), अर्जुन सिंह, मोहिता बागड़ी, किरन पंवार (विद्या सरोवर इंटर कॉलेज पौड़ीखाल), सिमरन पुंडीर, अंकित चौहान (चंद्रवदनी पब्लिक स्कूल पुजार गांव) व इंटर बोर्ड परीक्षा में अदिति मेवाडगुरु, अक्षित टोडरिया (सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज देवप्रयाग) कोमल (जीआईसी पौड़ीखाल), अमन कठैत, साक्षी, सिद्धार्थ डंगवाल (बीबीएस स्कूल पौड़ी खाल) को खंड शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने धनराशि के चेक दिए।
इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित दाताराम भट्ट, समिति के प्रबंधक डीपी भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख विजयपाल सिंह पंवार, समिति उपाध्यक्ष शक्ति प्रसाद भट्ट, सचिव इंद्र भूषण, कोषाध्यक्ष शिव प्रसाद भट्ट, प्रधान अंकित भट्ट, संगीता देवी, सीआरसी कुशाल सिंह बिष्ट, बीआरसी राकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें