फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिले के 125 परीक्षा केंद्रों पर 12,605 छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा

Fri, 13 Feb 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। 23 फरवरी से शुरू होने वाली परिषदीय परीक्षाओं में इस साल जनपद से 12,605 छात्र शामिल हो रहे हैं। जिनमें 6,185 हाईस्कूल और 6,420 इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए जनपद भर में 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जीआईसी देवीखाल में केवल हाईस्कूल की ही परीक्षा होगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के जीआईसी में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी बैठक ली। उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को विकासखंड स्तर पर परीक्षा को लेकर सभी जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाचार्यों को परीक्षार्थियों के हितों को लेकर बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व ओरिएंटेशन सत्र आयोजित करने को कहा। उन्होंने दिव्यांग छात्रों के लिए आने जाने की सुगम व्यवस्था व परीक्षा कक्षों में बैठने की उचित व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहन चंद्र घिल्डियाल, वीपी डोभाल, जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी, एसआई पुलिस मेहराजुद्दीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें