देवप्रयाग। विकासखंड देवप्रयाग के भरपूर पट्टी के तुणगी गांव में शनिवार शाम अंधड चलने से आम का पेड़ टूटकर विद्युत लाइन मेें गिर गया। तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
तुणगी निवासी राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद जियाल ने बताया कि शनिवार शाम को क्षेत्र में आंधी-तूफान से एक आम का पेड़ टूटकर बिजली के तारों के ऊपर गिर गया। इससे बिजली के तार टूट गए, जिस स्थान पर पेड़ टूटा, वहां से पैदल रास्ता गुजरता है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई यहां से नहीं गुजर रहा था। इधर, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सचिन मेवाडग़ुरु ने बताया कि विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है। जल्दी विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।