फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने किया महिला छात्रावासों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने चौरास परिसर स्थित महिला छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य छात्रावास अधीक्षक से छात्रावासों की समस्याओं के संबंध में जानकारी जुटाई। बुधवार को चौरास परिसर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कार्यक्रम की समाप्ति के बाद विभिन्न महिला छात्रावासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली व मेेंटेेनेंस विभाग को छात्रावासों में बिजली-पानी की सुचारु आपूर्ति के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें