फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर सेवा देने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित: डा. धन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सरकार सम्मानित करेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षाविद भक्तदर्शन के नाम से पांच शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा। डा. रावत ने दो इंटर कालेजों को ई-लर्निंग उपकरण भी वितरित किए।
विज्ञापन

बुधवार को विकास खंड थलीसैण सभागार में यूसैक (उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र) की ओर से आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. धन सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूसैक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। डा. रावत ने कहा कि थलीसैण में जल्द ही फायर स्टेशन खुलेगा। ढौंडियालस्यूं पट्टी को भी जल्द ही विकास खंड थलीसैण में शामिल कर लिया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय थलीसैण की प्राचार्या डा. लवलीरानी राजवंशी ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं दूरस्थ क्षेत्रों में समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए। कार्यक्रम में यूसैक के वैज्ञानिक पुष्कर कुमार ने आपदा प्रबंधन में स्पेस तकनीकी के महत्व, रिमोट सेंसिंग की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को रिमोट सेंसिंग में करियर की संभावनाओं पर भी जानकारी दी। उन्होंने सेटेलाइट से विभिन्न स्थानों की मैपिंग किए जाने की जानकारी भी दी। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत ने जीआईसी थलीसैण व बगवाड़ी में ई-लर्निंग उपकरण भी वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन डा. डीसी पांडेय ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड सहकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मातबर सिंह नेगी, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी समिति के अध्यक्ष संपत सिंह रावत, बीडीओ एसएस नेगी, मंडल अध्यक्ष भाजपा जेपी मंमगाई, डा. सुधारकर भट्ट, डा. नवरत्न सिंह, डा. जेसी भट्ट, डा. शर्मिला, डा. छाया सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें