फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलांस बनेगा पहाड़ के उत्पादों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। हिलांस जनपद पौड़ी के पहाड़ी उत्पादों की पहचान बनेगा। आईएलएसपी (एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना) की पहल पर पौड़ी में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से विपणन केंद्र खुल गया है। केंद्र में हिलांस ब्रांड के नाम से पहाड़ी उत्पाद मिलेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने हिलांस विपणन केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश व विदेश में उत्तराखंड की पहचान पहाड़ी उत्पादों से भी अलग प्रभाव छोड़ती है, लेकिन इन उत्पादों की ब्रांडिंग नहीं हो पाती है। आईएलएसपी के परियोजना प्रबंधक अशोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विपणन केंद्र में हिलांस ब्रांड के नाम से पहाड़ी उत्पाद (मंडुवा, गहत, राजमा, चौलाई, झंगोरा, लाल चावल, बुरांश का जूस, शहद आदि) मिलेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र में ज्योति आजीविका, बुरांश, लक्ष्य, प्रतिज्ञा, प्रेरणा, एकता व तकनीकी संस्था वरदान का संयुक्त प्रयास है। ये उत्पादों के संग्रहण, पैकेजिंग व ब्रांडिंग का काम करेंगे। कार्यक्रम में उपासक के सहयोग से मिले एक वाहन को मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें जनपद के विभिन्न गांवों से पहाड़ी उत्पादन को संग्रहित किया जाएगा। इस अवसर पर लीड बैंक ऑफिसर नंद किशोर, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, परियोजना सलाहकार नवीन आनंद, नोडल अधिकारी विनय गुणवंत, अजय पुरोहित, सहायक प्रबंधक विकास शर्मा, सुरेश पंत, आशुतोष कौशिक, नवीन पांडेय व धनंजय भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें