फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो गैंगरेप और छेड़छाड़ मामलों की सुनवाई: जुयाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भाजपा सहयोग प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक वीरेंद्र जुयाल ने कहा कि उत्तरकाशी में बालिका से गैंगरेप के बाद हत्या और पौड़ी के पाबौ में छेड़छाड़ के मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वह इन प्रकरणों पर जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलेंगे।
विज्ञापन

पौड़ी में पत्रकारवार्ता में पूर्व राष्ट्रीय संयोजक वीरेंद्र जुयाल ने कहा कि देवभूमि में होने वाले इन घटनाओं को हल्के में न लिया जाए। उन्होंने कहा कि पौड़ी के पाबौ में नाबालिग से छेड़छाड़ के प्रकरण में उनकी ओर से स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में पहले इस तरह की घटनाएं नहीं होती थीं, लेकिन अब इस तरह की घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। इसे देखते हुए सरकार को जल्द आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि राज्य गठन के बाद से प्रदेश का समुचित विकास नहीं हुआ। जिन सपनों को लेकर आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत थी वे सपने वर्षों बाद भी अधूरे हैं। पहाड़ खाली हो गए हैं और खेत बंजर हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली व देहरादून में बैठकर पहाड़ के विकास की बात करना बेमानी है। वर्ष 2019 में पौड़ी लोक सभा से टिकट के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में उनका टिकट फाइनल हो गया था, लेकिन बाद में पार्टी के ही कुछ धड़े जनरल टीपीएस रावत को पार्टी में ले आए। यदि अब पार्टी ने उन्हें यहां से जिम्मेदारी दी तो वे इसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें