पौड़ी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच जर्जर हाल बना है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका सारिका रावत के मुताबिक बारिश होते ही स्कूल भवन की छत टपकने लगती है। वहीं बरसात में दुर्घटना का भी खतरा बना है। इसे देखते हुए स्कूल का पुनर्निर्माण किया जाए। वहीं स्कूल प्रबंध समिति ने भी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा केएस रावत से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका एवं स्कूल प्रबंध समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि 1954 के बने स्कूल भवन की जर्जर स्थिति बनी है। बारिश होते ही स्कूल की छत टपकने लगती है। स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए 12.63 लाख रुपये मिले हैं। इससे स्कूल का पुनर्निर्माण किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल में पठन-पाठन चल रहा है। स्कूल के पुनर्निर्माण को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कते हैं, जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा। डीईओ से मिलने वालों में स्कूल की प्रधानाध्यापिका सारिका रावत, स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्ष प्रीति देवी, उपाध्यक्ष शांति देवी, गीता, पूजा व रजिया आदि शामिल रहीं।