पौड़ी। 18वीं प्रदेश बैंडमिटन स्पर्धा में बालकों की अंडर 14 से 17 आयु वर्ग में बालकों में नैनीताल और बालिकाओं में ऊधमसिंह नगर ने टीम चैंपियनशिप का खिताब हासिल किया।
इंडोर स्टेडियम में चली 18वीं प्रदेश बैडमिंटन स्पर्धा के दूसरे मैच का शुुुुभारंभ जीजीआईसी पौड़ी की प्रधानाचार्या विनीता शाह और पूर्व खिलाड़ी हेमेंद्र नेगी ने किया। दूसरे दिन अंडर-14 से 17 बालक वर्ग में नैनीताल विजेता रहा जबकि देहरादून उप विजेता। बालिका वर्ग में उधमसिंह नगर विजेता और नैनीताल उप विजेता रहा। अंडर 14 बालक वर्ग में नैनीताल विजेता और पौड़ी उप विजेेता रहा। बालिका वर्ग में नैनीताल विजेता और देहरादून उप विजेता रहा। अंडर-17 एकल मैचों में पिथौरागढ़ के ऋतिक ने हरिद्वार के मोनू को 30-05, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के अनुज बड़थ्वाल ने टिहरी के अनिकेत को 30-13, पौड़ी के ध्रुव ने उधमसिंह नगर के प्रिंस को 30-07 से हराया। देहरादून के संजय ने ऊधमसिंह नगर के गौरव को 30-21, नैनीताल के भावेश ने पिथौरागढ़ के तुषार को 30-10 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इस अवसर पर जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी ने बताया कि मंगलवार को क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबले आयोजित किए गए। बुधवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। आयोजन में कृपाल पटवाल, अजय रावत, महेंद्र नेगी, गोपाल चौहान, कमल रावत, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी डॉ. सुदेश जुगरान, मृदुला गुजराल, माधुरी सहयोग दे रहे हैं।