फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की रैली के लिए सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 मार्च को देहरादून में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों से जनता को हो रहे नुकसान पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नैथाणा में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की मौजूदगी में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर चर्चा की। रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, पीसीसी सदस्य मोहनानंद डोभाल व प्रताप भंडारी, जिला उपाध्यक्ष राकेश बिष्ट, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, चंद्र भानू तिवारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक सजवाण, अभिषेक उनियाल, सुनील कुमार, आशुतोष रावत व दीपक थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें