श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के किलकिलेश्वर शिवमंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष एसएल बलूनी ने बताया कि 4 मार्च को महाशिवपुराण कथा के साथ ही महिला कीर्तन मंडलियों की ओर से भजन व कीर्तन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा। जबकि पांच मार्च को भंडारे के साथ महाशिवपुराण कथा संपन्न होगी। दूसरी ओर शनिवार को आठवें दिन कथावाचक आचार्य बिहारी लाल जोशी ने श्रद्धालुओं को जलंधर राक्षस की उत्पत्ति, शिव तपस्या गाणपत्य पद की प्राप्ति के साथ ही तुलसी विवाह की कथा सुनाई। इस मौके पर रेवत सिंह मियां, हरेंद्र मंद्रवाल, रजनी थपलियाल, रेखा देवी, केशवानंद थपलियाल, राजेंद्र सिंह पंवार, मंगल सिंह रावत, डा. बालकृष्ण गोस्वामी आदि मौजूद थे।